katniLatest

Katni विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने उठाया सेक्शन राईटरों को सहायक ग्रेड 3 पद पर नियुक्ति का मुद्दा

Katni कटनी जिले के तहसील कार्यालयों के सेक्शन राइटरों को सहायक ग्रेड 3 के पद पर नियुक्ति के संबंध में शून्यकाल की सूचना को स्वीकृति मिलने के बाद विधायक संजय सत्येंद्र पाठक Sanjay Pathak ने आज विधानसभा में यह मुद्दा शून्यकाल में उठाते सरकार का ध्यान आकर्षित कराया।

विधायक श्री पाठक ने कहा कि, कटनी जिले के अंतर्गत विभिन्न तहसील कार्यालयों में पदस्थ खंड लेखक जिन्हें वर्तमान
में कुशल श्रमिक का पारिश्रमिक दिया जा रहा है जबकि अन्य जिलों में पदस्थ खाण्ड लेखकों (सेक्शन राइटरों) को शासन के निर्देशानुसार सहायक ग्रेड 3 के नियमित पद नियुक्ति दे दी गई है, किन्तु कटनी जिले में माननीय उच्च न्यायालय एवं शासन के
आदेशों के बाद भी सेक्शन राईटरों को सहायक ग्रेड 3 के पद पर नियुक्ति नहीं दी गई है। श्री पाठकवने कहा कि इससे सभी सेक्शन राईटरों के आकोश है।

Back to top button