Site icon Yashbharat.com

Katni: जिला चिकित्सालय में उड़ रही सोशल डिस्टेसिंग का धज्जियां

IMG 20210405 WA0006

कटनी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जहां एक तरफ राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मेरी सुरक्षा, मेरा मास्क अभियान शुरू किया है तो वहीं दूसरी तरफ जिला चिकित्सालय में इसकी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।

अस्पताल में इलाज और वेक्सीनेशन के लिए आने वाले मरीजों से न तो प्रोटोकॉल का और न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जा रहा है। तीन अलग-अलग चित्रों के माध्यम से अस्पताल में नियमों-निर्देशों की अव्हेलना साफ झलक रही है।

पहला चित्र जिला चिकित्सालय की ओपीडी का है, जहां उपचार कराने के लिए आए मरीजों की लाइन लगी हुई है लेकिन यहां पर न तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जा रहा है और न ही मरीज मास्क लगाए हुए हैं।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए गोले भी नहीं बनाए गए हैं। दूसरा चित्र सीटी स्केन सेंटर का है, यहां भी काफी तादात में मरीज एकत्रित हैं और भीड़ के चलते संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

तीसरा चित्र वेक्सीनेशन सेंटर का है, जहां शहर और आसपास के क्षेत्रों से लोग टीकाकरण के लिए आए हैं। यहां भी लोगों की भारी भीड़ एकत्रित है।

अब इसी से अंदाजा लगाया है कि जिला चिकित्सालय में ही जब इस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है तो फिर अन्य स्थानों पर नियमों का पालन कैसे होता होगा। वरिष्ठ अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करना चाहिए।

Exit mobile version