Latest

Katni कोरोना अपडेट: आज 2 हजार को लगी कोरोना वैक्सीन, टारगेट का 24 प्रतिशत

कटनी। कटनी जिले में कोरोना वेक्सिनेशन लगातार जारी है। सीएमएचओ डॉ प्रदीप मुढिया ने बताया कि आज जिले में 8 हजार 300 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमे से 2 हजार 38 लोगों को टीका लगाया गया है।

जिसमे 1536 लोगों को वेक्सीन की पहली डोज और 502 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। जिसमे 60 वर्ष के ऊपर के 1203 बुजुर्गों को पहली डोज और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के 232 लोगों को टीका लगाया गया है। इसमें 51 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहली डोज और 33 को दूसरी डोज दी गई है।

इसी तरह 50 फ्रंट लाइन कोरोना वर्कर को पहली डोज और 469 को दूसरी डोज दी गई है। इस तरह एक दिन में 2 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

Back to top button