Katni: कोई हताहत नहीं, विगढ़ के आजाद चौक में लगा जाम

कटनी। विजयराघवगढ़ के आजाद चौक में आज दोपहर एक यात्री बस ने मोड़ पर दूसरी तरफ से आ रही कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट तो नहीं आई पर कार को मामूली नुकसान हुआ है। दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की रफ्तार धीमी थी। इसीलिए गंभीर हादसा नहीं हुआ।  इस दुर्घटना के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा और चौराहे में वाहनों का आवागमन अवरुद्ध रहा।

 

↑
Exit mobile version