Katni कुठला पुलिस ने संध्या कार्यक्रम के साथ किया खरखरी, कैलवारा कला गांव में जन संवाद, मतदान जागरूकता पर TI की अच्छी पहल

IMG 20231023 WA0077

कटनी की थाना कुठला पुलिस द्वारा ग्राम संध्या कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी की पहल से खरखरी, कैलवारा कला गांव में किया गया इसमें जन संवाद हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  मनोज केड़िया एवं सीएसपी ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे द्वारा ग्राम संध्या कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिदिन शाम के समय कुठला पुलिस किसी एक गांव में शाम को जाकर ग्रामीणों से जनसंवाद स्थापित करती है।

IMG 20231023 WA0078

जन संवाद के दौरान ग्रामीणों से अपील करती है कि अधिक से अधिक मतदान करें भयमुक्त एवं निष्पक्ष होकर चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करें एवं अधिक से अधिक सूचनाएं पुलिस को दें ताकि सुरक्षा की अधिक से अधिक व्यवस्था की जा सके।

जनसंवाद के दौरान थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने ग्रामीणों को बताया कि उनके द्वारा दी गई सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई तो की ही जाएगी साथ-साथ उनका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। दिनांक 22 अक्टूबर को ग्राम खड़खड़ी एवं दिनांक 23 अक्टूबर को ग्राम केलवारा कला में ग्राम संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम से उपनिरीक्षक विनोद सिंह, एएसआई तीरथ टेकाम, आरक्षक सत्येंद्र सिंह एवं नगर रक्षा समिति से सुनील गौतम उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश राज्यसभा उप-चुनाव: बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजे 5 नाम, दक्षिण भारतीय चेहरे पर दांव संभव