Site icon Yashbharat.com

Karnataka Exit Polls 2023 एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त, कुछ ने त्रिशंकु विधानसभा की सम्भावना बताई

exit-polls

exit-polls

Karnataka Exit Polls 2023: शनिवार (13 मई) को पता चलेगा इस दिन कर्नाटक चुनाव के नतीजे आएंगे। एक्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई गई है। एक्जिट पोल का इशारा त्रिशंकु विधानसभा की ओर है

कर्नाटक चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में किसकी जीत होगी जीत, इसका जवाब शनिवार (13 मई) को पता चलेगा इस दिन कर्नाटक चुनाव के नतीजे आएंगे। शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का नतीजा घोषित हो जाएगा और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मतदान के बाद बुधवार को एक्जिट पोल आए। अधिकांश एक्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई गई है। एक्जिट पोल का इशारा त्रिशंकु विधानसभा की ओर है। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 113 सीटें चाहिए लेकिन एक्जिट पोल में एकतरफा या बहुमत वाले रुझान किसी के भी पक्ष में नजर नहीं आ रहे।

किसके सर्वे में क्‍या अनुमान

न्यूज नेशन-सीजीएस का सर्वे 114 सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनाने का अनुमान दिखा रहा है। इसके उलट जी न्यूज-मैट्रिज का सर्वे कहता है कि 103 से 118 सीटें लाकर कांग्रेस सरकार बना सकती है। इसने भाजपा को 79 से 93 और जेडीएस को 25 से 33 सीटों का अनुमान लगाया है। एशियानेट सुवर्णा और जन की बात का अनुमान है कि भाजपा को 94 से 117 सीट तो कांग्रेस को 96 से 106 और जदएस को 14 से 24 सीटें मिलने वाली हैं। कर्नाटक के तटीय क्षेत्र करावल में भाजपा को 19 में से 16 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है जबकि कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटें। हैदराबाद क्षेत्र की 40 में से 32 सीटों पर कांग्रेस तो भाजपा को सात और जेडीएस को सिर्फ एक सीट पर बढ़त बताई जा रही है।

– कर्नाटक एग्जिट पोल 2023: सेंट्रल जोन, बेंगलुरु, मैसूर सीटें, बॉम्बे-कर्नाटक क्षेत्र

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, बॉम्बे-कर्नाटक क्षेत्र में, कांग्रेस को 28 सीटों पर जीत की उम्मीद है, जबकि भाजपा को 21 सीटों पर जीत का अनुमान है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के मुताबिक, कांग्रेस को 17 सीटों पर जीत की उम्मीद है, जबकि बीजेपी बेंगलुरु क्षेत्र में 10 सीटें जीत सकती है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, कांग्रेस को मध्य कर्नाटक क्षेत्र में 12 सीटें जीतने की संभावना है, जबकि भाजपा 10 सीटों पर जीत का दावा कर सकती है।

2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में, भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे आगे थी, कांग्रेस के पास 80 सीटें थीं, जद (एस) के पास 38, जबकि केपीजेपी, बसपा और निर्दलीय के पास एक-एक सीट थी।

कर्नाटक में शाम 5 बजे तक 65.69% मतदान दर्ज

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 65.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने बुधवार को सूचित किया कि 63.36 प्रतिशत, रामनगरम में दोपहर 3 बजे सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया।

Exit mobile version