Site icon Yashbharat.com

Karamchari News: कर्मचारियों की हरिद्वार ड्यूटी पर मजदूर संघ नाराज, रेलवे बोर्ड तक भेजी शिकायत

yashbharat breaking

जबलपुर। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ रहा है, ऐसे में रेल कर्मचारियों को ड्यूटी पर हरिद्वार भेजना गलत है। मौजूदा हालात में ही वह बमुश्किल से अपने परिवार के साथ रहकर ड्यूटी कर पा रहे हैं।

 

यह बात मजदूर संघ के मंडल सचिव डीपी अग्रवाल से कही। उन्होंने पश्चिम मध्य रेलवे के कमर्शियल विभाग क्लर्क 4 टिकट चेकिंग स्टॉफ, सीसीआरसी को कुंभ में ड्यूटी पर भेजने का विरोध किया है।

 

इस बार हरिद्वार में हो रहे कुंभ में जबलपुर मंडल से ड्यूटी करने के लिए कुछ कर्मचारी मांगे हैं। इन कर्मचारियों को वहां पर तैनात करके रेलवे सुविधाओं को दुरुस्त करना है, लेकिन मजदूर संघ का कहना है कि कर्मचारी वैसे ही कोरोना संक्रमण से उठ रही परेशानियों से परेशान है।

वे अपने और अपने परिवार की रक्षा बमुश्किल से कर पा रहे हैं लेकिन अगर उन्हें हरिद्वार भेज दिया जाएगा तो उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा करना मुश्किल हो जाएगा।

 

यही वजह है कि रेल कर्मचारी हरिद्वार जाकर ड्यूटी नहीं करना चाहते। मजदूर संघ ने इसको लेकर न सिर्फ पश्चिम मध्य रेलवे बल्कि रेलवे बोर्ड शिकायत की है।

संघ के मंडल सचिव डीपी अग्रवाल ने बताया कि कुंभ ड्यूटी पर पमरे के जबलपुर, कोटा और भोपाल मंडल से कर्मचारियों को जाना है। पमरे को 17 अप्रैल तक कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजना है, जिस पर पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ ने अपत्ति दर्ज की है। इस संबंध में मजदूर संघ ने पमरे जीएम शैलेन्द्र सिंह से चर्चा की है। संघ का कहना है कि जीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों को नहीं भेजा जाएगा।

Exit mobile version