Site icon Yashbharat.com

Kala Kanoon: वकीलों का बड़ा विरोध: मध्य प्रदेश में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ आंदोलन, बताया काला कानून

Screenshot 20250221 115411 Chrome

Kala Kanoon: वकीलों का बड़ा विरोध: मध्य प्रदेश में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ आंदोलन, बताया काला कानून। प्रदेशभर के वकील अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में एकजुट हो गए हैं। उनका कहना है कि यह बिल अभिभाषकों और अभिभाषक संघों की स्वतंत्रता और स्वायत्तता के विपरीत है। अगर यह पारित हो गया तो वकीलों के अधिकार छीन जाएंगे। वकील इस बिल को काला कानून बता रहे हैं।

Kala Kanoon: वकीलों का बड़ा विरोध: मध्य प्रदेश में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ आंदोलन, बताया काला कानून

उनका कहना है कि वकालत के पेशे को समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। अधिवक्ता संशोधन बिल में कई ऐसे प्रावधान हैं जो वकालत के पेशे की छवि धूमिल कर देंगे। बिल में वकीलों के लिए एक भी कल्याणकारी योजना नहीं है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। वकील शुक्रवार को बिल के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

Exit mobile version