अधिवक्ता संसोधन विधेयक का अधिवक्ताओं ने किया विरोध, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की संसोधन विधेयक वापस लेने की मांग

IMG 20250221 WA0011 scaled

कटनी। अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरोध में आज कटनी के अधिवक्ता भी सामने आए। जिला अधिवक्ता संघ के आव्हान पर आज जिला न्यायालय के सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रह कर संसोधन विधेयक का विरोध किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सरकार से संसोधन विधेयक वापस लेने की मांग की। इस संबंध में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के माध्यम से अधिवक्ताओं के अधिकारों को कुठाराघात पहुंचाने के उद्देश्य से लाया जा रहा है। जिसका जिला अधिवक्ता संघ कटनी के द्वारा अपने अधिकारों को लेकर आज 21 फरवरी 2025 को कार्य से विरत रह करके विरोध प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं के संवैधानिक अधिकारों के विरूद्ध संशोधन बिल लाया जा रहा है। जिसका अधिवक्ता संघ व्यापक विरोध कर रहा है। श्री शुक्ला ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा धारा 4, 35ए, 9, 24ए, 24बी, 49ए1, एवं 49ए में जो संशोधन प्रस्तावित है। उसका जिला अधिवक्ता संघ कटनी विरोध करता है। यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है, हम सभी अधिवक्ताओं के अस्मिता से जुड़ा हुआ विषय है। अत: हम सभी अधिवक्ता साथी महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह करते हैं कि अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 को रोका जावे। इसके पूर्व सभी अधिवक्ता एक जगह एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता संसोधन विधेयक वापस करने की मांग की।

 

इसे भी पढ़ें-  MP BJP Politics: मध्यप्रदेश में बदले जा सकते हैं मंत्रियों के प्रभार वाले जिले, सहकारिता के जरिए जमीनी स्तर पर पार्टी मजबूत करने की तैयारी