Jio Network Down: इंदौर, भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में जियो नेटवर्क गायब, ट्रेंड हुआ #JIODown

Jio Network Down: इंदौर, भोपाल और ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों में रिलायंस जियो का नेटवर्क मंगलवार रात से बाधित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों ग्राहक परेशान हो रहे हैं।

इंदौर से खबर है कि पूरे शहर में जियो का नेटवर्क डाउन (Jio Network Down) हो गया है। यूजर्स न फोन कॉल कर पा रहे हैं, ना ही इंटरनेट चला पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा है।

JIO के प्रवक्ता से संम्पर्क साधने की कोशिश की है। कंपनी की ओर से जल्द आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के मध्य प्रदेश से जुड़े सर्वेर में तकनीकी परेशानी आई है, जिसे दूर करने की कोशिश की जा रही है। तब तक सेवाएं बाधित रह सकती हैं। पूरे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में समस्या है।

ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #JIODown

ट्विटर पर #JIODown ट्रेंड करने लगा है। अभी मध्य प्रदेश से बाहर कहीं नेटवर्क डाउन होने की सूचना नहीं है। दिल्ली में नेटवर्क में कोई समस्या नहीं बताई गई है। यूजर्स को पहले लगा कि व्हाट्सऐप एक बार फिर डाउन हो गया है, लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि समस्या JIO के नेटवर्क में है। बुधवार सुबह से जियो का मोबाइल फोन नेटवर्क ठप होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। उपभोक्ता फोन लगाकर मोबाइल नेटवर्क चेक करते रहे। खास बात यह है कि इस दौरान मोबाइल की डिस्प्ले पर नेटवर्क सिंबल नजर आ रहा था। लेकिन कॉल कनेक्ट करने का प्रयास करते समय एक समस्या हुई।

Exit mobile version