Latest

Jharkhand : वोटिंग के बीच लैंड माइंस विस्‍फोट, यहां नक्‍सलियों ने उड़ाया पुल

रांची। Jharkhand Elections 2019 Phase 1 Voting झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच गुमला से नक्‍सलियों के उत्‍पात की खबर आ रही है। गुमला के घाघरा में नक्‍सलियों ने कठठोकवा पुल को लैंड माइंस विस्‍फोट कर उड़ा दिया है। इससे पहले नक्‍सल प्रभावित लातेहार के जंगलों में भी नक्‍सलियों ने लगातार एक पर एक तीन बम विस्‍फोट किया है। हालांकि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है। बावजूद यहां वोटरों का उत्‍साह बना हुआ है। यहां हर बूथ पर भारी संख्‍या में मतदाता अपना वोट देने पहुंचे हैं।

लातेहार में शांतिपूर्ण मतदान

नक्सलग्रस्त जिले के रूप में कुख्यात लातेहार में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। सुबह 7:00 बजे से ही लातेहार और मनिका विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह के 9:00 बजे तक जिले में 13.62 फीसद मतदान किया गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में वोटरों के बीच खासा उत्साह दिखा। मतदान को लेकर इलाके में चारों तरफ सुरक्षा बल के जवान तैनात नजर आए। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में सुरक्षा बल के जवानों ने सहयोग भी किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply