Site icon Yashbharat.com

जबलपुर ने उज्जैन को हराकर पहला मैच किया अपने नाम,कटनी के शेखर पाठक रहे मैन ऑफ द मैच

IMG 20260527 WA0004

जबलपुर ने उज्जैन को हराकर पहला मैच किया अपने नाम,कटनी के शेखर पाठक रहे मैन ऑफ द मैच

कटनी। छतरपुर में शुरू हुए विभागीय अधिकारी कर्मचारी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का पहला मैच कल जबलपुर और उज्जैन संभाग की टीमों के बीच खेला गया जिसमें जबलपुर ने 44 रन से उज्जैन को हराकर मैच अपने नाम कर लिया।

पहले बैटिंग करने उतरी जबलपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 142 रन बनाए। जिसमें कटनी उत्कृष्ट विद्यालय के शेखर पाठक ने ताबड़तोड़ 36 रनों का योगदान दिया। राजेश और दिनेश ने 17 – 17 तथा स्वप्निल ने 15 रन बनाकर स्कोर को 142 रन तक पहुंचाया। जवाब देने उतरी उज्जैन संभाग की टीम 93 रन पर ही सिमट गई। जबलपुर के वीरेंद्र तिवारी ने 5 विकेट झटके। जबलपुर का अगला मैच अब सागर सम्भाग से होगा। कल के मैच में 36 रन बनाने वाले शेखर पाठक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Exit mobile version