jabalpurमध्यप्रदेश

Jabalpur Rashtriya Rajmarg के उपर 1400 मीटर लंबा लम्हेटा चौक पर बनेगा ओवरब्रिज

Jabalpur Rashtriya Rajmarg के उपर 1400 मीटर लंबा म्हेटा चौक पर बनेगा ओवरब्रिज । सड़क हादसों को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को शहर से जोड़ने वाले बाईपास पर ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। लम्हेटाघाट चौराहे पर भी सगड़ा से ओवरब्रिज बनाकर सड़क के ऊपर से लम्हेटा की तरफ उतारा जाएगा। लोक निर्माण विभाग सेतु शाखा ने इस ब्रिज की डीपीआर तैयार कर ली है। करीब 52 करोड़ रुपये से 1400 मीटर लंबा यह ब्रिज बनेगा। इसका प्रस्ताव शासन के पास विभागीय स्तर पर भेजा जा चुका है जहां से मंजूरी मिलने के बाद निविदा की प्रक्रिया की जाएगी।

 

ओवरब्रिज निर्माण की जरूरत

लोक निर्माण विभाग सगड़ा रेलवे क्रासिंग के लिए करीब 800 मीटर लंबा ब्रिज तैयार कर रहा था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क हादसे लम्हेटा चौक में कई हुए। जिसमें तकनीकी रूप से खामियां नजर आईं। सड़क पर तेज रफ्तार वाहन चलते है उसी दौरान कई बार सड़क पार करने वाले वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अधिकारियों ने ओवरब्रिज निर्माण की जरूरत को महसूस किया। जिसके बाद निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया। ब्रिज लंबा होने से सगड़ा रेलवे क्रासिंग के पहले लम्हेटा रोड के हिस्से में उतरेगा। यह हाईवे में जो चौराहा है। उसके ऊपर से आगे बढ़ते हुए लम्हेटा रोड तक बनेगा। इस तरह इसकी लंबाई बढ़ने के साथ जहां अभी ज्यादा सड़क हादसों में कमी आने की संभावना है।

दुर्घटना संभावित क्षेत्र

लम्हेटा बायपास यातायात विभाग की जांच ने दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। यहां कई सड़क हादसे हुए है। सगड़ा रेलवे क्रॉसिंग से आगे बढ़ते ही लम्हेटा का बायपास चौराहा है। राजमार्ग पर रात के वक्त निकलना बेहद कठिन होता है। इस संबंध में कार्यपालन यंत्री नरेंद्र शर्मा ने बताया कि ब्रिज की लागत 52 करोड़ रुपये होगी। इसकी लंबाई 1400 मीटर की जा रही है। ब्रिज के ऊपर 12 मीटर चौड़ी सड़क होगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम