Site icon Yashbharat.com

Jabalpur MLA Son Suicide: जबलपुर में कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

images 3

Jabalpur MLA Son Suicide : जबलपुर। बरगी विधानसभा से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे ने हाथीताल स्थित अपने घर पर शाम 4 बजे के करीब खुद को गोली मार ली है, आनन-फानन में घायल विभोर यादव 16 वर्ष को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विभोर ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली है। विभोर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

 

 

Jabalpur Congress MLA Son Suicide: विभोर ने अपने कमरे में छोड़ा सुसाइड नोट

जानकारी के मुताबिक विभोर यादव के सिर पर गोली लगी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विभोर ने यह कदम क्‍यों उठाया। बताया यह भी जा रहा है कि विभोर यादव के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि मेरी मां बहुत अच्छी है मेरे पिता बहुत अच्छे हैं। पुलिस ने विभोर यादव के कमरे को लॉक कर जांच शुरू कर दी है। Updating…

Exit mobile version