Jabalpur Election Result Live 8 में से 7 सीटों के साथ जबलपुर में चली भाजपा की आंधी

MP Election Result 2023 Live: मध्यप्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही। जबलपुर में भी भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए मतगणना में 160 से ज्यादा सीटों पर भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 60 से ज्यादा सीटों पर आगे है। बुधनी से शिवराज सिंह चौहान जीत गई, निवास सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए।

जबलपुर की स्थिति

कैंट विधानसभा कैंट से बीजेपी के अशोक रोहाणी जीते

पश्चिम विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह जीते

पनागर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी इंदु सुशील तिवारी जीते

सिहोरा से सन्तोष बरकड़े बीजेपी जीते

बरगी से नीरज सिंह बीजेपी जीते

पाटन से अजय विश्नोई बीजेपी जीते

उत्तर मध्य से अभिलाष पांडे बीजेपी जीते

पूर्व से कांग्रेस लखन घनघोरिया जीते

जबलपुर फिर वापस भाजपा के क़ब्ज़े में

8 में से 7 सीट भाजपा ने जीती

औपचारिक घोषणा होना बाक़ी

इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 के भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय 52 हजार वोटों से आगे

भाजपा के महासचिव और इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला से 52000 वोटों से आगे चल रहे हैं। उधर, इंदौर-5 में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां पहले राउंड से आगे चल रहे भाजपा के महेंद्र हार्डिया आठवें राउंड में कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल से 8978 वोटों से पिछड़ गए हैं।

4 : 16 : 08 PM

गुना जिले की चार सीटों पर ताजा स्थिति

 गुना-

1. पन्नालाल शाक्य, भाजपा, 98508 (16th राउंड तक)

2. पंकज कनेरिया, कांग्रेस, 39151

– आगे: 59357 से भाजपा

बमोरी-

1. महेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा, 70997 (18th राउंड तक)

2. ऋषि अग्रवाल, कांग्रेस, 86679

– आगे: 15682 से कांग्रेस

चांचौड़ा-

1. प्रियंका मीना, भाजपा, 39866 (7th राउंड तक)

2. लक्ष्मण सिंह, कांग्रेस 16258

– आगे: 23608 से भाजपा

राघौगढ़-

1. हीरेंद्र सिंह बंटी, भाजपा, 73292 (15th राउंड तक)

2. जयवर्धन सिंह, कांग्रेस, 76380

– आगे: 3088 से कांग्रेस

Exit mobile version