Site icon Yashbharat.com

Jabalpur Corona Update:156 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 68 लोग कोरोना मुक्त होकर घर वापसी

images 3

जबलपुर।  कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार पच्चीस मार्च को 68 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1987 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 156 नये मरीज सामने आये हैं ।

कोरोना से आज स्वस्थ हुये 68 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17 हजार 041 हो गई है और रिकवरी रेट 93.60 प्रतिशत हो गया है ।

कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 156 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार 206 हो गई है ।

पिछले चौबीस घण्टे में दो व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 256 हो गई है ।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 909 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1752 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं*

Exit mobile version