Jabalpur Corona Evening Update : रद्दी चौक की तरफ बढ़े संक्रमण के कदम, एक दिन में 13 कोरोना पॉजिटिव
जबलपुर (यश भारत अपडेट@आशीष शुुक्ला। ) । जबलपुर मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज गुरुवार 11 जून की शाम को मिली 36 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला पाया गया है ।
पॉजिटिव मिले व्यक्ति की उम्र 30 वर्ष है और टैगोर वार्ड रद्दी चौकी का निवासी है तथा पिछले 19 साल से डायबिटिक है।इसका खजरी बाय पास पर सीमेंट का वेयरहाउस है ।
इसे मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 296 हो गई है । इनमें से 225 स्वस्थ हो चुके हैं और 11 की मृत्यु हो गई है जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 60 हो गये हैं ।

