Saturday, May 2, 2026
jabalpur

Jabalpur Breaking : फरार ईनामी आरोपी शुभम बागरी ने स्वयं के सिर मे गोली मारी, हॉस्पिटल में इलाज जारी

जबलपुर। जबलपूर हनुमान ताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक इनामी आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को देखते ही उसने खुद को गोली मार ली।

पुलिस के मुताबिक थाना हनुमानताल के  धारा 354, 354 डी, भादवि एवं 7, 8 पाक्सो एक्ट के प्रकरण का 3 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी शुभम बागरी 25 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के बारे में  सूचना प्राप्त हुई कि शुभम कचनार सिटी में घूम रहा है।

सूचना पर सायबर टीम के सहायक उप निरीक्षक कपूर सिंह,  सहायक उप निरीक्षक विशाल सिंह, आरक्षक अमित पटेल, राजेश पाण्डे, निनित कुशवाहा कचनार सिटी पहुंचे एवं पतासाजी करते हुये शुभम बागरी को पकड़कर फोर व्हीलर वाहन में बैठाकर थाना हनुमानताल ला रहे थे, कि सायबर की टीम को शुभम के पास अवैध हथियार होने की सूचना थी, जिसके सम्बंध में  वाहन में ही पूछताछ के दौरान शुभम बागरी ने सायबर टीम को बताया कि सिविल लाईन क्षेत्र में एक खंडरहरनुमा बंगले में उसने हथियार छिपा रखा है।

जिसकी तस्दीक हेतु टीम शुभम बागरी को थाना सिविल लाईन बल की मदद  लेने हेतु पहुंची  एवं जैसे ही थाना सिविल लाईन के बाहर सायबर टीम का स्टाफ चार पहिया वाहन से उतर रहा था तभी शुभम बागरी ने बदन में छिपाकर रखी हुई खुद की पिस्टल से स्वयं के सिर में गोली मार ली, सायबर की टीम तत्काल घायल शुभम बागरी को लेकर सिटी अस्पताल पहुंची जिसे भर्ती कर लिया गया, शुभम बागरी सिटी अस्पताल में इलाजरत है।

शुभम बागरी के विरूद्ध थाना हनुमानताल में उक्त प्रकरण के अलावा 4 प्रकरण हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट, मारपीट के पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है।

पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री भगवत सिंह चैहान (भा.पु.से.) ने प्रथम दृष्टया गिरफ्तारी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर सायबर टीम के सहायक उप निरीक्षक कपूर सिंह,  सहायक उप निरीक्षक विशाल सिंह, आरक्षक अमित पटेल, राजेश पाण्डे, निनित कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है तथा घटित हुई घटना की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण डाॅ. संजीव उइके को सौंपी गयी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम