jabalpurमध्यप्रदेश

Jabalpur: सराफा पहुंचे कलेक्टर व पुलिस कप्तान, कल मिला था यहां Corona पॉजीटिव

जबलपुर yashbharat। कलेक्टर भरत यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने आज सोमवार की देर शाम सराफा एवं दरहाई क्षेत्र के कन्टेन्टमेंट एरिया का भृमण किया ।

इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को पूर्णतः प्रतिबंधित करने और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिये ।

अधिकारियों द्वारा लोगों से भी घरों में रहने का आग्रह किया गया और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने सभी जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी ।

कलेक्टर श्री यादव कन्टेन्टमेंट क्षेत्र के रहवासियों को दैनिक जरूरत की सामग्री की उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये ।IMG 20200413 WA0024

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम