Site icon Yashbharat.com

Jabalpur प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

wp 16150909084855565248053723854259

यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर प्रवास के दूसरे दिन आज सुबह विश्राम भवन-क्रमांक दो में रुद्राक्ष का पौधा रोपकर हर दिन एक पौधा लगाने के अपने संकल्प को पूरा किया । मुख्यमन्त्री श्री चौहान ने यह संकल्प जीवन दायनी माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकण्टक में लिया था श्री चौहान ने आज सुबह भी पौधा लगाकर अपने दैनिक कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए धरती को बचाये रखने प्रतिदिन या जीवन के शुभ अवसरों पर एक पौधा लगाने का आग्रह सभी लोगों से किया पौधा रोपण के इस कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं आयुष एवं जल संसाधन राज्यमंत्री श्री रामकिशोर नानो कांवरे भी मौजूद थे ।  इस अवसर पर आयुष एवं जल संसाधन राज्य मंत्री श्री कांवरे ने भी बेल का पौधा रोपा ।

कार्यक्रम में श्री आशीष दुबे, श्री अभिलाष पांडे, श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक, श्री जी एस ठाकुर, श्री राजमणि बघेल,  श्री रंजीत पटेल, श्री कमलेश अग्रवाल, श्री जय सचदेव भी उपस्थित थे।

Exit mobile version