Jabalpur: जबलपुर में कोरोना के 184 नये मरीज मिले, 202 हुए डिस्चार्ज

images 71

आशीष शुक्ला..

Jabalpur corona news जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार 16 सितम्बर को 202 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।

वहीं बीते 24 घण्टे के दौरान कोरोना के 184 नये मरीज सामने आये हैं। आज डिस्चार्ज हुये 202 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 5680 हो गई है।

कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 184 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7031 पहुँच गई है ।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 118 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1230 हो गये हैं ।

 

 

https://yashbharat.com/archives/67181

इसे भी पढ़ें-  जबलपुर पटाखा बाजार: प्रतिबंधित 'कार्बाइड गन' की ऑनलाइन और चोरी-छिपे बिक्री से बढ़ी चिंता, पढ़ें पूरी खबर