जबलपुर पटाखा बाजार: प्रतिबंधित ‘कार्बाइड गन’ की ऑनलाइन और चोरी-छिपे बिक्री से बढ़ी चिंता, पढ़ें पूरी खबर
जबलपुर: दीपावली के त्योहार को देखते हुए जबलपुर शहर में आतिशबाजी और पटाखों का थोक व्यापार जोरों पर है। हालांकि, इस बीच बच्चों की आंखों की रोशनी के लिए बेहद खतरनाक मानी जाने वाली ‘कार्बाइड गन‘ की बिक्री एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। प्रदेश सरकार द्वारा इनके विक्रय पर पूरी तरह रोक (बैन) लगाए जाने के बावजूद, प्रशासनिक स्तर पर अब तक सख्त जमीनी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। जबलपुर पटाखा बाजार: प्रतिबंधित ‘कार्बाइड गन’ की ऑनलाइन और चोरी-छिपे बिक्री से बढ़ी चिंता, पढ़ें पूरी खबर
पिछले वर्षों में सामने आए थे गंभीर मामले
गौरतलब है कि बीते वर्षों में दीपावली के दौरान कार्बाइड गनों के इस्तेमाल से कई बच्चों की आंखों में गंभीर चोटें आईं और कुछ मामलों में तो रोशनी जाने तक का खतरा पैदा हो गया था। इन्हीं हादसों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने राज्य में इनके निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।
ऑनलाइन और चोरी-छिपे बिक्री की आशंका
प्रशासनिक दावों के बीच बाजार में चोरी-छिपे और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर नाम बदलकर इन खतरनाक गनों को बेचे जाने की आशंका बनी हुई है। अभिभावकों और जागरूक नागरिकों की मांग है कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत बाजार में जांच अभियान चलाए ताकि त्यौहार के दौरान बच्चों को इस बड़े हादसे से बचाया जा सके।












