FEATUREDjabalpurLatestमध्यप्रदेश

IRCTC: यात्रियों को र्शिडी के दर्शन कराएगा रेलवे, आइआरसीटीसी चलाएगा भारत दर्शन ट्रेन

जबलपुर। कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद था। इस दौरान आइआरसीटीसी द्वारा चलाई जाने वाली पर्यटन ट्रेनों का भी संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था, लेकिन अब यात्रियों को यात्रा कराने के लिए आइआरसीटीसी ने फिर से ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। भारत दर्शन पर्यटन ट्रेनों की श्रृंखला में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन कारपोरेशन द्वारा दिसंबर माह में भारत दर्शन ट्रेन चलाने की योजना प्रारंभ की गयी है।

इसी तरह 20 दिसंबर को दूसरी भारत दर्शन ट्रेन मंडल के रीवा स्टेशन से प्रारंभ होकर सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर,इटारसी,भोपाल, उज्जेन, सोमनाथ, द्वारका, अहमदाबाद, पूना, शिर्डी, नाशिक (त्रियामब्केश्वर) आदि स्टेशनों पर धार्मिक स्थलों की यात्रा की जाएगी।

श्री बेंजामिन ने बताया कि उक्त यात्रा के दौरान कोविड -19 के प्रोटोकाल का पूर्ण पालन करते हुए बहुत ही कम खर्च पर यह यात्रा आयोजित की गयी है जिससे कि हर यात्री का रेलवे द्वारा ख्याल रखा जा सके. उन्होंने बताया कि ट्रेन में बुकिंग प्रारंभ हो गयी है।

 

इस संबंध में आइआरसीटीसी के जबलपुर क्षेत्रीय प्रबंधक मोजिस बेंजामिन बताया कि इस योजना के तहत कोई भी यात्री आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या कारपोरेशन के जबलपुर स्टेशन पर स्थित कार्यालय से अपनी टिकिट आरक्षित करा सकता है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि पहली भारत दर्शन ट्रेन 8 दिसंबर को इंदौर से प्रारंभ होकर बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना में रुकते हुए प्रयागराज, बनारस, गया, गंगा सागर होकर जगन्नाथ पुरी जाएगी। यह ट्रेन मार्ग के सभी दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलों पर यात्रियों को भ्रमण कराएगी तथा चाय –नाश्ता एवं भोजन भी प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Back to top button