ईरान ने दी चेतावनी: अमेरिका ने शुरुआत की, अब अंजाम हम देंगे; हर अमेरिकी अब हमारा टारगेट

ईरान ने दी चेतावनी: अमेरिका ने शुरुआत की, अब अंजाम हम देंगे; हर अमेरिकी अब हमारा टारगेट

America Attack On Iran: ईरान ने दी चेतावनी: अमेरिका ने शुरुआत की, अब अंजाम हम देंगे; हर अमेरिकी अब हमारा टारगेट।

ईरान ने दी चेतावनी: अमेरिका ने शुरुआत की, अब अंजाम हम देंगे; हर अमेरिकी अब हमारा टारगेट

ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है। रविवार अलसुबह अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन बड़े परमाणु साइट्स- फोर्डो, नतांज और इस्फहान  (Fordow, Natanz, and Esfahan Nuclear Sites)  पर हवाई हमला किया। हमले में ईरान के तीनो क्लियर साइट्स पूरी तरह बरबाद हो गए। हमले के लिए अमेरिकी सेना ने B-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया। हमलों के बाद ईरान ने अमेरिका को धमकी दी है।

मामले से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, वीकंड के ऑपरेशन में अमेरिकी बी-2 बॉम्बर (B-2 bombers) का इस्तेमाल उन 3 ईरानी परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया गया, जिनका जिक्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट में किया था. हमले के लिए 6 अमेरिकी बमवर्षक विमानों का इस्तेमाल किया गया

B-2 बॉम्बर की उड़ान रेंज 11 हजार km

दावा किया जाता है कि B-2 बॉम्बर का मतलब एटमी सर्वनाश. यह बॉम्बर बेहद ताकतवर हैं. इनकी उड़ान रेंज करीब 11,000 किलोमीटर है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि रिफ्यूलिंग के बाद यह करीब 19,000 किलोमीटर की उड़ान भर सकता है. इसकी वॉरहेड क्षमता 18 टन है।

अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ईरान के सरकारी टीवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब क्षेत्र में मौजूद हर अमेरिकी नागरिक या सैन्यकर्मी ईरान के टारगेट पर हैं। यह बयान अमेरिका की ओर से बंकर बस्टर बम के इस्तेमाल के जवाब में आया है, जिससे क्षेत्र में हालात और अधिक गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

द ईरान की सरकारी टीवी (IRIB) पर एक एक्सपर्ट ने कहा है कि अब हर अमेरिकी नागरिक और सैनिक जो इस इलाके में है वह हमारे निशाने पर हैं। टीवी चैनल पर मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों का नक्शा भी दिखाया गया। कमेंटेटर ने कहा, “तुमने शुरुआत की है, अब इसे खत्म हम करेंगे।

 

 

 

 

Exit mobile version