FEATUREDLatestSportsआईपीएल 2018क्रिकेटखेलराष्ट्रीय

IPL Auction 2024: आज खिलाड़ियों की नीलामी , 10 टीमों के पास 77 जगह खाली, दांव पर लगेंगे 263 करोड़ रुपये,मल्लिका सागर आईपीएल में बोली लगवाने वाली पहली महिला

IPL Auction 2024: आज खिलाड़ियों की नीलामी होगी  10 टीमों के पास 77 जगह खाली हैं। आईपीएल की नीलामी पहली बार विदेश में होगी। मल्लिका सागर आईपीएल में बोली लगवाने वाली पहली महिला होंगी। वह ह्यूज एडमीड्स की जगह लेंगी। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग की भी बोली लगवाई थी।

ipl auction 1702889512

हैदराबाद को चाहिए विदेशी तेज गेंदबाज
सनराइजर्स हैदराबाद के पास 34 करोड़ बचे हैं। उसे विदेशी तेज गेंदबाज की जरूरत है। ऐसे में स्टार्क, हेजलवुड, कमिंस पर उनकी बोली लग सकती है।

आरसीबी को भी चाहिए विदेशी तेज गेंदबाज
आरसीबी के पास 23.25 करोड़ रुपये की राशि शेष है। उसने विदेशी गेंदबाज को लेने के लिए 10.75 करोड़ के हर्षल को रिलीज किया है। आरसीबी के सीईओ मो बाबाट हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के अलावा इंग्लैंड के गस एटकिंस, रीस टोप्ले भी निगाह में रहेंगे।

उमेश पर लगेगा का पंजाब का दांव
पंजाब किंग्स के पास 29.10 करोड़ की राशि शेष है। उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज की जरूत है। ऐसे में उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल के अलावा उनके राडार में रचिन रविंद्र रहेंगे।

राजस्थान की निगाह में युवा क्रिकेटर
राजस्थान रॉयल्स के पास 14.5 करोड़ की राशि शेष है। यह टीम भी भी घरेलू लीगों में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा क्रिकेटरों पर दांव लगाएगी।

 

केकेआर का दांव तेज गेंदबाजों पर
केकेआर के पास 32.7 करोड़ की राशि शेष है। उसे तेज गेंदबाजों की जरूरत है। ऐसे में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, हर्षल पटेल और रचिन रविंद्र पर उसकी निगाह रहेगी।

लखनऊ की निगाह कोएत्जी और मदुशंका पर
लखनऊ के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपये शेष हैं। उसे भी तेज गेंदबाज की जरूरत है। ऐसे में गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, स्टार्क, हेजलवुड भी उसके राडार में रहेंगे। दक्षिण अफ्रीकी नांद्रे बर्गर पर भी दांव लग सकता है। रेलवे के 12 गेंद में 50 रन बनाने वाले आशुतोष शर्मा पर भी उसका दांव रहेगा।

मुंबई अनकैप्ड पर लगाएगी दांव
मुंबई इंडियंस के पास 17.75 करोड़ रुपये की राशि शेष है। उसकी निगाह में अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटर रहेंगे। इनमें स्पिनर मानव सुतार, दर्शन मिसाल के अलावा वानिंदु हसरंगा और रेलवे के आशुतोष शर्मा पर भी दांव लगेगा।

किस टीम के पास कितने पैसे बचे?

टीमपर्स में राशि (करोड़ रुपये)
चेन्नई सुपरकिंग्स31.4
दिल्ली कैपिटल्स28.95
गुजरात टाइटंस38.15
कोलकाता नाइटराइडर्स32.7
लखनऊ सुपरजाएंट्स13.15
मुंबई इंडियंस17.75
पंजाब किंग्स29.1
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर23.15
राजस्थान रॉयल्स14.5
सनराइजर्स हैदराबाद34
कुल262.95

किस टीम के पास कितनी जगह खाली

टीमजगह खालीविदेशी खिलाड़ी की जगह
चेन्नई सुपरकिंग्स63
दिल्ली कैपिटल्स94
गुजरात टाइटंस82
कोलकाता नाइटराइडर्स124
लखनऊ सुपरजाएंट्स62
मुंबई इंडियंस84
पंजाब किंग्स82
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर63
राजस्थान रॉयल्स83
सनराइजर्स हैदराबाद63
कुल7730

 

Back to top button