उन्होंने आगे लिखा- मैं पूरे प्रदेश की जनता को, वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण में उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद और बधाई देता हूं। आइये हम सब मिलकर अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भावी पीढ़ियों के लिए प्रकृति संरक्षण का पुनः संकल्प लें।’ बता दें कि मध्य प्रदश को एक बार फिर से यह उपलब्धि मिलने पर लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं बांधवगढ़ पार्क प्रबंधन में भी खुशी का माहौल है। क्योंकि यहां बाघों की संख्या मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा है। बांधवगढ़ में भी बाघों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।