Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Tiger बस्ती की तरफ आने पर बाघ को लगेगा फेसिंग से सोलर करंट

Tiger बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा, पतौर, धमोखर और मानपुर परिक्षेत्र में बाघों से ज्यादा खतरा है। मजखेता, गाटा, दमना आदि गांवों में बाघों का कुछ ज्यादा ही दखल है। हाथी, चीतल, सूअर आदि खेतों में खड़ी फसलें चौपट कर देते हैं।

पार्क प्रबंधन ने मनुष्य-पशु संघर्ष रोकने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। पार्क प्रबंधन बाघ के हमले से लगातार प्रभावित आधा दर्जन गांव में सोलर पावर फेंसिंग के जरिए करंट फैलाएगा। जैसे ही वन्य जीव फेंसिंग को लांघने की कोशिश करेगा, सोलर पैनल करंट के झटके से वापस जंगल की ओर लौट जाएगा। बाघों की छलांग को रोकने के लिए फेंसिंग से पहले खाई भी खोदी जाएगी। पार्क प्रबंधन ने अभी सर्वे शुरू कर दिया है।

पार्क से लगे आधा दर्जन गांवों में बीते नौ माह में बाघ के हमले से छह ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। इन हादसों के बाद जिला प्रशासन और पार्क प्रबंधन को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम