अजब गजबअंतराष्ट्रीय

inspiration: 6 साल के यू-ट्यूबर रयान ने की वॉलमार्ट से डील, ऐसे कमाए करोड़ो

 नई दिल्ली। यू-ट्यूब पर खिलौनों का रिव्यू करने वाला छह साल के बच्चे रयान ने अब वॉलमार्ट के साथ करोड़ों की डील की है। इसके तहत रयान ब्रांड से खिलौने और टी-शर्ट वॉलमार्ट में बिकेंगी। इस डील के बदले में रयान को 75 करोड़ रुपए मिले हैं।

वह तीन साल की उम्र से यू-ट्यूब के चैनल रयान टॉयज रिव्यू में खिलौनों का रिव्यू कर रहा है। पिछले साल यू-ट्यूबर से सबसे ज्यादा पैसे कमाने वालों में रेयान 8वें नंबर पर था। उसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यू-ट्यूब पर रयान के 1.5 करोड़ से अधिक सबस्क्राइबर हैं।

उसके एक-एक वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं। यू-ट्यूब पर फेमस हो चुके रयान ने अब स्टोर बिजनेस में भी कदम रख दिया है। इसके तहत रयान ने वॉलमार्ट के साथ एक डील साइन की है, जिससे रयान ब्रांड के खिलौने और कपड़े वॉलमार्ट में बेचे जाएंगे।

रयान के खिलौने वालमॉर्ट के 2500 से अधिक अमेरिकी स्टोर्स और वेबसाइट पर बेचे जाएंगे। इसके बाद इस साल अक्टूबर में रयान्स वर्ल्ड का विस्तार किया जाएगा। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि रयान के रिव्यू से खिलौने की बिक्री बढ़ाने में काफी मदद मिली है।

अब तक रयान का असली नाम उनके परिवार ने सार्वजनिक नहीं किया है। रायन का पहला यू-ट्यूब वीडियो मार्च 2015 में आया था। उस वक्त तीन साल के रयान एक लेगो बॉक्स से खेल रहे थे।

रयान के पैरेंट्स ने बताया कि एक बार उनके बेटे ने यू-ट्यूब पर खिलौनों के रिव्यू के वीडियोज देखने के बाद ऐसा ही एक चैनल खोलने की इच्छा जताई थी। उन्होंने रयान के साथ मिलकर ये वीडियोज बनाना शुरू किया। जब वीडियो पॉप्युलर होने लगे तब रयान की मां ने नौकरी छोड़ दी। उसके पिता एक इंजीनियर हैं।

Leave a Reply

Back to top button