समंदर में उतरी INS अरिदमन: भारत की न्यूक्लियर ताकत हुई और मजबूत, दुश्मनों के लिए बड़ा संदेश-राजनाथ बोले-ये शब्द नहीं, शक्ति है
समंदर में उतरी INS अरिदमन: भारत की न्यूक्लियर ताकत हुई और मजबूत, दुश्मनों के लिए बड़ा संदेश-राजनाथ बोले-ये शब्द नहीं, शक्ति है
pandubbi
समंदर में उतरी INS अरिदमन: भारत की न्यूक्लियर ताकत हुई और मजबूत, दुश्मनों के लिए बड़ा संदेश-राजनाथ बोले-ये शब्द नहीं, शक्ति है, भारत ने अपनी सामरिक ताकत को और मजबूत करते हुए तीसरी परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी INS अरिदमन (S4) को नौसेना में शामिल कर लिया है। विशाखापट्टनम में हुए इस कमीशनिंग समारोह को गोपनीय रखा गया, लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “यह शब्द नहीं, बल्कि शक्ति है अरिदमन।”
यह पनडुब्बी SSBN (न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन) श्रेणी की है, जो परमाणु हथियारों को लंबी दूरी तक ले जाने और लॉन्च करने में सक्षम होती है। इसके शामिल होने से भारत की न्यूक्लियर ट्रायड (थल, जल, वायु से परमाणु हमले की क्षमता) और भी मजबूत हो गई है।
रणनीतिक रूप से क्यों अहम है अरिदमन?
भारत की सेकंड स्ट्राइक क्षमता को मजबूती मिलेगी, समुद्र में लगातार तैनाती (Continuous At-Sea Deterrence) संभव, किसी भी परमाणु हमले का जवाब समुद्र से देने की क्षमता बढ़ी
रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, INS अरिदमन का शामिल होना भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता और तकनीकी आत्मनिर्भरता का बड़ा संकेत है। इससे हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की पकड़ और रणनीतिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
भारत लगातार अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत कर रहा है और INS अरिदमन इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।