Site icon Yashbharat.com

Indore Zoo: मीरकैट को पसंद आया इंदौर, अफ्रीकन के घर नन्हे मेहमान की एंट्री

13 07 2024 meerkat in indore zoo 2024713 11415

Indore Zoo: मीरकैट को पसंद आया इंदौर, अफ्रीकन के घर नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है। जिन्हें वन्य प्राणियों से लगाव है उनके लिए खुशखबरी है। खुशखबरी यह कि अब शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में और भी नए मेहमानों का आगमन हो चुका है। विदेश से लाए गए वन्य प्राणियों को इंदौर की आब-ओ-हवा और चिड़ियाघर में की जा रही देखरेख खूब रास आ रही है।

इसी का परिणाम है कि वे यहां अपना कुनबा बढ़ा पा रहे हैं। बीते दिनों यहां अफ्रीकन जेब्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया और अब शुक्रवार को साउथ अफ्रीकन मीरकैट ने दो बच्चों को जन्म दिया। खास बात तो यह है कि साउथ अफ्रीकन मीरकैट को एक वर्ष पहले ही इंदौर लाया गया था।

एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत शहर लाए जाने वाले वन्य प्राणियों की संख्या में खासा इजाफा होते जा रहा है। इससे चिड़ियाघर आने वालों की संख्या में भी बढ़त हो रही है। शहर के चिड़ियाघर में अब मीरकैट की संख्या चार से बढ़कर छह हो गई है।

चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि शहर का चिड़ियाघर अब केवल वन्य प्राणियों को रखने तक का ही केंद्र नहीं रहा, बल्कि यह वन्य प्राणियों का ब्रीडिंग सेंटर भी बन गया है।

 

 

 

Exit mobile version