Wednesday, May 13, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Indore High Court Blast : इंदौर हाईकोर्ट में गैस सिलेंडर फटा, कई लोग घायल

इंदौर Indore High Court Blast ।हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीड के भवन में शुक्रवार को गैस सिलेंडर फटने से कई लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर में 12.45 से 1 बजे के बीच जोरदार धमाके की आवाज आई। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट की पहली मंजिल पर स्थित आठ नंबर न्यायालय के ठीक नीचे स्थित अपील सेक्शन से तेज धमाके की आवाज आई थी।

शुरूआत में एयर कंडीशनर में लगे गैस सिलेंडर के फटने की बात सामने आई है। घटनास्थल पर मौजदू चार से पांच लोग घालय हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम