Site icon Yashbharat.com

नारी शक्ति का समुंदर पर परचम: भारतीय महिला सैन्य दल करेगा विश्व विजय की समुद्री प्रदक्षिणा

IMG 20250911 WA0045 क्रेशर प्लांट में हापड़ गिरने से महिला मजदूर दर्दनाक की मौत 22 12 2020 mp congress कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: MP में 1004 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, ज़िला अध्यक्षों को मिली पूरी आज़ादी IMG 20250911 WA0036 तेंदुए को भगाने वन विभाग का अनोखा तरीका – बैंड-बाजा और आतिशबाजी %E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%B2%E0%A5%80 %E0%A4%95%E0%A5%80 %E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE %E0%A4%95%E0%A5%87 %E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A7 %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 %E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A4 %E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0 मध्यप्रदेश कांग्रेस बिजली समस्या एवं निवारण प्रकोष्ठ द्वारा बिजली विभाग का घेराव कल IMG 20250910 WA0069 कटनी में फिर ही चाकूबाजी: चाकूओं के हमले से लहूलुहान हुआ युवक, नदी पार इलाके में वारदात सनसनी IMG 20250910 WA0057 स्टेट साइबर सेल भोपाल की सूचना पर ढीमरखेड़ा पुलिस ने बचाई युवक की जान

नारी शक्ति का समुंदर पर परचम: भारतीय महिला सैन्य दल करेगा विश्व विजय की समुद्री प्रदक्षिणा। भारतीय इतिहास में गुरुवार का दिन एक नया अध्याय लेकर आया। पहली बार थल सेना, वायु सेना और नौसेना की महिलाओं की संयुक्त टीम दुनिया का समुद्री चक्कर लगाने के लिए रवाना हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली से वर्चुअल तरीके से इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुई।

नारी शक्ति का समुंदर पर परचम: भारतीय महिला सैन्य दल करेगा विश्व विजय की समुद्री प्रदक्षिणा

‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान में 10 महिला अधिकारी शामिल

इस अभियान का नाम ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ रखा गया है। इसमें 10 महिला अधिकारी शामिल हैं, जो ‘त्रिवेणी’ नाम के 50 फुट लंबे स्वदेशी नौकायन पोत पर सवार होकर समुद्र की सबसे खतरनाक लहरों और रास्तों को पार करेंगी। नौ महीने में ये लगभग 26,000 समुद्री मील (नॉटिकल माइल) की दूरी तय करेंगी। यह पहली बार होगा जब तीनों सेनाओं की महिलाएं मिलकर ऐसी ऐतिहासिक यात्रा पर निकलेंगी।

खतरनाक समुद्री रास्तों से गुजरेंगी वीरांगनाएं

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह टीम यात्रा के दौरान दो बार भूमध्य रेखा को पार करेगी और तीन बड़े केप्स- लीउविन, हॉर्न और गुड होप से होकर गुजरेगी। यह अभियान सभी बड़े महासागरों से होकर गुजरेगा और खासकर दक्षिणी महासागर और ड्रेक पैसेज जैसे बेहद खतरनाक इलाकों से होकर निकलेगा। टीम की योजना चार विदेशी बंदरगाहों पर रुकने की है। यह यात्रा मई 2026 में मुंबई लौटकर पूरी होगी।

महिला दल में कौन-कौन शामिल?

इस टीम की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा वरुडकर के हाथ में है। उनके साथ स्क्वाड्रन लीडर श्रद्दा पी. राजू उप-नेता हैं। इसमें मेजर करमजीत कौर, मेजर ओमिता दलवी, कैप्टन प्राजक्ता पी. निकम, कैप्टन दौली बुटोला, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रियांका गुसाईं, विंग कमांडर विभा सिंह, स्क्वाड्रन लीडर अरुवी जयदेव, स्क्वाड्रन लीडर वैशाली भंडारी भी शामिल हैं। नारी शक्ति का समुंदर पर परचम: भारतीय महिला सैन्य दल करेगा विश्व विजय की समुद्री प्रदक्षिणा

Exit mobile version