INDIAN RAILWAYS लगभग 41,000 करोड़ की 2,000 से अधिक रेल अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे PM मोदी

INDIAN RAILWAYS लगभग 41,000 करोड़ रुपये की 2,000 से अधिक रेल अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे*

।INDIAN RAILWAYS प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने लगातार रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया है। इस प्रयास के तहत एक बड़े कदम के रूप मेंप्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। ये स्टेशन शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए ‘शहर के केंद्र’ के रूप में कार्य करेंगे। इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी। इनमें छत प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी,बेहतर आधुनिक फेकेड, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं।साथ ही, इन्हें पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा। इन स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, जिसका लगभग 385 करोड़ रुपये की कुल लागत से पुनर्विकास किया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास का शिलान्यासऔर राष्ट्र को समर्पित भी करेंगे। ये रोड ओवरब्रिज और अंडरपास 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं। लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। इन परियोजनाओं से भीड़ कम होगी, सुरक्षा व कनेक्टिविटी बढ़ेगी औररेल यात्रा की क्षमता व दक्षता में सुधार होगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास

मध्यप्रदेश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 33 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जा रहा है। इनमें जबलपुर, बीना, अशोक नगर, खिरकिया, साँची, शाजापुर, ब्यौहारी, बरगवाँ, नरसिंहपुर, पिपरिया, इन्दौर, उज्जैन, मंदसौर, मक्सी, नागदा, नीमच, शुजालपुर, खाचरोद, सीहोर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खण्डवा, मंडला फोर्ट, नैनपुर, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, मुरैना, हरपालपुर, दतिया एवं भिंड स्टेशन शामिल हैं। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 12 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री जी के कर कमलों द्वारा किया जा रहा है। जिनमें जबलपुर मंडल के 5, भोपाल मंडल के 5 एवं कोटा मंडल के 2 स्टेशन शामिल हैं। जबलपुर मंडल के जबलपुर ( 460.14 करोड़), नरसिंहपुर (20.7 करोड़), पिपरिया (19.38 करोड़), बरगवाँ (20.41 करोड़) और ब्योहारी (16.06 करोड़)। भोपाल मंडल के अशोक नगर (10.6 करोड़), खिरकिया (10.38 करोड़), साँची (08.59 करोड़), शाजापुर (11.66 करोड़) और बीना (150.19 करोड़)। कोटा मंडल के बूँदी (7.82 करोड़) और झालावाड़ सिटी (17.058 करोड़) हैं।

मध्य प्रदेश में 146 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित

मध्य प्रदेश में 146 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है। जिसमें पश्चिम मध्य रेल के 21 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री जी के कर कमलों द्वारा किया जा रहा है। पमरे के 10 रोड ओवर ब्रिज में जबलपुर मंडल के 2, भोपाल मंडल के 4 एवं कोटा मंडल के 4 आरओबी शामिल हैं। जिसमें जबलपुर मण्डल के आरओबी-105 (बरगवाँ), आरओबी-242 (बनखेड़ी)। भोपाल मण्डल के आरओबी-241 (बिशनखेड़ा), आरओबी-265 (बडगपुर), आरओबी-273 (सोरई), आरओबी-297 (चिन्न्होता)। कोटा मण्डल के आरओबी-219 (बयाना),आरओबी-3 (रूपेटा), आरओबी-53 (पवती), आरओबी-65 (भैंसोदा मंडी)। इसी प्रकार पमरे के 11अंडरपास में जबलपुर मंडल के 1, भोपाल मंडल के 2 एवं कोटा मंडल के 8 एलएचएस /सबवे फाटक शामिल हैं। जिसमें जबलपुर मण्डल के एलचएस-10 (सुमरेरी)। भोपाल मण्डल के सबवे-107 (बसता मार्ग), सबवे-289 (हरदुखेड़ी)। कोटा मण्डल के एलचएस-101 (राजगढ़), एलचएस122 (श्रीपुर), एलचएस-2T (खेरदा), एलचएस-60 (निमोदा), एलचएस-72 (ऊंद्रो का खेड़ा), सबवे-118 (ताम्बावती नगरी), सबवे-184 (छोटी उदई), सबवे-84 (हुनवत खेड़ा) हैं।

 

Exit mobile version