Site icon Yashbharat.com

भारतीय रेलवे ने बढ़ाए खानपान के दाम: समोसा, कचौड़ी से लेकर डोसा तक 60 आइटम महंगे

Indian Railway Food Price Hike

भारतीय रेलवे ने बढ़ाए खानपान के दाम: समोसा, कचौड़ी से लेकर डोसा तक 60 आइटम महंगे। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अब खानपान का बोझ बढ़ने जा रहा है। इसका कारण है कि रेलवे ने अब खानपान के 60 आइटमों को महंगा कर दिया है।

ये नई रेट लिस्ट अलाकार्ट यानी रेलवे स्टेशन पर बनाकर बेचने वाले आइटमों पर लागू होगी। इसके अंतर्गत स्टेशन पर अब 16 के बजाय 20 रुपये में दो समोसे मिलेंगे।

वहीं कचौड़ी के लिए भी यात्रियों को 12 के बजाय 15 रुपये चुकाने होंगे। रेलवे द्वारा एक आदेश जारी कर अपने सभी जन आहार केंद्र, रिफ्रेशमेंट रूम, स्टाल्स में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि कर दी है।

Exit mobile version