Site icon Yashbharat.com

Indian Railway उधना–बरौनी के बीच जबलपुर, कटनी, सतना होकर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें पूरी जानकारी

images 36

Indian Railway रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उधना-बरौनी–उधना के मध्य नौ-नौ ट्रिप द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशन से होकर गन्तव्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन की पश्चिम मध्य रेल के स्टेशनों की विस्तृत जानकारी निम्न ।

गाड़ी संख्या 09033 उधना से बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 03.05.2023 से 31.05.2023 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को उधना स्टेशन से रात्रि 20.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.05 बजे इटारसी, 07.08 बजे पिपरिया, 08.10 बजे पिपरिया, 09.30 बजे जबलपुर, 11.00 बजे कटनी, 11.48 बजे मैहर, 12.45 बजे सतना, 14.30 बजे मानिकपुर और दुसरे दिन भोर में 03.00 बजे बरौनी स्टेशन पहुँचेगी ।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09034 बरौनी से उधना द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 05.05.2023 से 02.06.2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को बरौनी स्टेशन से सुबह 09.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मध्यरात्रि को 00.15 बजे सतना, 00.43 बजे मैहर, 02.20 बजे कटनी, 04.00 बजे जबलपुर, 05.28 बजे नरसिंहपुर, 06.28 बजे पिपरिया, 08.20 बजे इटारसी और शाम को 19.00 बजे उधना स्टेशन पहुँचेगी ।

कोच कम्पोजीशन

इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 15 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे ।

रेलगाड़ी के हाल्ट

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में उधना, नंदूरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं पटना स्टेशनों पर रुकेगी।

Exit mobile version