FEATUREDLatestराष्ट्रीय

भारत-फिलीपींस की नौसैनिक नजदीकियां बढ़ीं, चीन को मिला कूटनीतिक संदेश

भारत-फिलीपींस की नौसैनिक नजदीकियां बढ़ीं, चीन को मिला कूटनीतिक संदेश। भारतीय नौसेना के तीन जहाज INS दिल्ली, शक्ति और किलटन फिलीपींस की राजधानी मनीला के पहुंचे हैं. यह यात्रा भारत की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में रणनीतिक तैनाती के तहत की जा रही है. ये तीनों जहाज भारतीय नौसेना के ईस्टर्न फ्लीट का हिस्सा हैं, जिसकी कमान रियर एडमिरल सुशील मेनन संभाल रहे हैं.

भारतीय नौसेना के तीन जहाज INS दिल्ली, शक्ति और किलटन फिलीपींस की राजधानी मनिला पहुंचे हैं. ये दौरा भारत की दक्षिण-पूर्व एशिया में चल रही तैनाती का हिस्सा है. ये तीनों जहाज भारतीय नौसेना के ईस्टर्न फ्लीट से जुड़े हैं जिनकी कमान रियर एडमिरल सुशील मेनन के पास है. फिलीपींस नौसेना ने इन जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया. इससे दोनों देशों के बीच बढ़ती दोस्ती और समुद्री सहयोग का साफ संकेत मिलता है. यह दौरा इस बात का भी सबूत है कि भारत इंडो-पैसिफिक (हिंद-प्रशांत) क्षेत्र में मजबूत रिश्ते बनाना चाहता है.

क्या हुआ इस दौरे में?

मनिला पहुंचने के बाद भारतीय अधिकारी स्थानीय मीडिया से मिले और बताया कि भारत और फिलीपींस दोनों समुद्री सुरक्षा और शांति को लेकर गंभीर हैं. इस दौरे में दोनों देशों की नौसेनाएं कई संयुक्त गतिविधियां करेंगी.

  • . विशेषज्ञों के बीच जानकारी का आदान-प्रदान
  • . एक-दूसरे के जहाजों का दौरा
  • . मिलकर एक छोटा युद्ध अभ्यास भी किया जाएगा

. इनका मकसद एक-दूसरे को समझना, भरोसा बढ़ाना और साथ मिलकर काम करने की क्षमता मजबूत करना है

चीन के लिए स्पष्ट संकेत

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती दखलंदाजी को लेकर कई देश चिंतित हैं. फिलीपींस और चीन के बीच समुद्री सीमा विवाद जगजाहिर है. ऐसे में भारत का यह दौरा न केवल दोस्ती का संदेश है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में संतुलन और कानून आधारित व्यवस्था का समर्थक है.

भारत का साफ संदेश

भारत ने साफ कर दिया है कि वह किसी के दबाव में नहीं आता और अपने दोस्तों के साथ मजबूती से खड़ा रहता है. इस दौरे से न सिर्फ भारत-फिलीपींस की दोस्ती मजबूत होगी, बल्कि चीन को भी यह संदेश मिलेगा कि भारत अब दक्षिण-पूर्व एशिया में चुप नहीं बैठेगा.

भारतीय जहाजों का यह दौरा सिर्फ एक दोस्ताना मुलाकात नहीं, बल्कि एक रणनीतिक कदम है. भारत दुनिया को दिखा रहा है कि वह शांति, सुरक्षा और दोस्ती के रास्ते पर चलते हुए भी दबाव का जवाब देना जानता है.

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि