Site icon Yashbharat.com

गंगाराम विद्यार्थी पहलवान की पुण्यस्मृति में घंटाघर रामलीला मैदान में शानदार ईनामी दंगल का आयोजन 22 जनवरी को 

IMG 20260115 WA0023

कटनी(YASH BHARAT.COM)। शहर के नामीगिरामी पहलवान गंगाराम विद्यार्थी पहलवान की पुण्यस्मृति में शानदार फ्री ईनामी दंगल संदीप जायसवाल विधायक मुड़वारा की गरिममामयी उपस्थिति में तथा अजय सरावगी चेयरमैन फेडरेशन ऑफ म.प्र. टेन्ट एसोसिएशन अध्यक्ष एवं अखाड़ा समिति एवं कटनी टेन्ट लाईट एसोसियेशन द्बारा 22 जनवरी 2026 को दोप. 2 बजे से घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। दंगल में शहर समेत कई शहरों के पहलवान प्रतिस्पर्धा में भाग लेने पहुंच रहे है, आयोजन समिति द्बारा विजेता, उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार भेंट किये जायेगे। आयोजक अजय सरावगी अध्यक्ष टेन्ट लाईट एसोसियेशन कटनी एवं राष्ट्रीय अखाड़ा समिति से आकाश जायसवाल, पहलवान खलीपा नरेश निषाद, उपखलीपा कैलाश तिवारी, कटनी ने नगर के समस्त दंगल प्रेमियों से अपील की है कि पहलवानों की कला का कुशल प्रदर्शन का लुत्फ उठाने सभी सादर आमंत्रित हैं।

Exit mobile version