SportsLatestक्रिकेटराष्ट्रीय

ind vs eng test इंडिया की पकड़ में दूसरा टेस्ट, इंग्लैंड को 608 रन का दिया टारगेट दिया, 3 विकेट भी गिराए

ind vs eng test भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 608 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम के 3 बैटर्स को पवेलियन भेज दिया है।

शनिवार को स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 72/3

शनिवार को स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 72/3 रहा। ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन पर नाबाद लौटे। आकाश दीप ने जो रूट (6 रन) और बेन डकेट (25 रन) को बोल्ड किया। जबकि मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली (शून्य) का विकेट लिया।

टीम इंडिया ने दूसरी पारी 427 रन पर घोषित

टीम इंडिया ने दूसरी पारी 427 रन पर घोषित की। रवींद्र जडेजा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 161 रन बनाए। वे एक मैच में 400 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। उन्होंने पहली पारी में 269 बनाए थे। पहली पारी में भारत 587 और इंग्लैंड 407 रन पर ऑलआउट हुआ। भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली थी।

भारतीय टीम ने इस मैच में 1,014 रन बनाए

  • भारतीय टीम ने इस मैच में 1,014 रन बनाए हैं। उसने पहली पारी में 587, दूसरी पारी में 427 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में भारत ने पहली बार एक मैच में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
  • गिल एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के 293 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जो कोहली ने 2017 में दिल्ली टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। कोहली ने तब पहली पारी में 243 और दूसरी पारी में 50 रन बनाए थे।
  • शुभमन गिल ने इस मैच में 430 रन बनाए हैं। वे एक मैच में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर के 344 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जो उन्होंने 54 साल पहले 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में बनाए थे।
  • गिल एक टेस्ट में शतक और दोहरा शतक बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में यह कारनामा किया था।

Back to top button