Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश ठंड की चपेट में, अगले 3 दिनों तक तापमान में गिरावट

Cold Wave Forecast

मध्य प्रदेश ठंड की चपेट में, अगले 3 दिनों तक तापमान में गिरावट। पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। साथ ही वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है। हवा का रुख भी उत्तरी हो गया है। इस वजह से एक बार फिर सिहरन बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हाल ही में जबरदस्त बर्फबारी हुई है।

मध्य प्रदेश ठंड की चपेट में, अगले 3 दिनों तक तापमान में गिरावट

वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होने लगी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उसके बाद तीन दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

कई शहरों का तापमान गिरा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। सर्द हवाओं के कारण शुक्रवार को अधिकतर शहरों में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

तीन-चार दिन तक कड़ाके की ठंड

शनिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के 29 जनवरी में आने की संभावना है। इस वजह से अभी तीन-चार दिन तक कड़ाके की ठंड रह सकती है। उसके बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

Exit mobile version