जबलपुर मंडल की ट्रेनों में अवैध उगाही का भंडाफोड़: काशी एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा ‘फर्जी टीटीई’ गिरफ्तार; गन जैसा लाइटर, नकली सील और फर्जी ID कार्ड बरामद
काशी एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा 'फर्जी टीटीई' गिरफ्तार; गन जैसा लाइटर, नकली सील और फर्जी ID कार्ड बरामद
जबलपुर मंडल की ट्रेनों में अवैध उगाही का भंडाफोड़: काशी एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा 'फर्जी टीटीई' गिरफ्तार; गन जैसा लाइटर, नकली सील और फर्जी ID कार्ड बरामद
जबलपुर मंडल की ट्रेनों में अवैध उगाही का भंडाफोड़: काशी एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा ‘फर्जी टीटीई’ गिरफ्तार; गन जैसा लाइटर, नकली सील और फर्जी ID कार्ड बरामद
इटारसी: पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल की ट्रेनों में टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले एक ‘फर्जी टीटीई’ को रेलवे सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से टीटीई की ड्रेस पहनकर और फर्जी पहचान पत्र दिखाकर यात्रियों को झांसा दे रहा था।
विजिलेंस टीम ने कार्रवाई के बाद आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
विजिलेंस ने योजना बनाकर काशी एक्सप्रेस में बिछाया जाल
रेलवे विजिलेंस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जबलपुर मंडल की ट्रेनों में एक व्यक्ति खुद को टीटीई बताकर फर्जी रसीदों के जरिए यात्रियों से अवैध उगाही कर रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस इंस्पेक्टर दीपक उपाध्याय और शिवम सोनी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।
देर रात की गई कार्रवाई: मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे विजिलेंस टीम ने ट्रेन 15018 काशी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-1 में सोहागपुर और बागरा स्टेशन के बीच निगरानी शुरू की।
रंगे हाथों पकड़ा गया: चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति यात्रियों के टिकट जांचते और टिकटों पर पंच लगाते दिखा। संदेह होने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।
आरोपी से क्या-क्या बरामद हुआ?
पकड़े गए आरोपी की पहचान सोहागपुर के तिलक वार्ड निवासी अरुण कुमार यादव (54 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से ठगी के कई दस्तावेज और सामग्रियां बरामद हुईं:
नकली सील और रसीद बुक: दो फर्जी रेलवे सील और एक रसीद बुक।
फर्जी आईकार्ड: वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का फर्जी पहचान पत्र।
नकदी और नकली पिस्टल: यात्रियों से वसूले गए ₹3,500 नकद और डर दिखाने के लिए गन (पिस्तौल) जैसा दिखने वाला एक लाइटर। जबलपुर मंडल की ट्रेनों में अवैध उगाही का भंडाफोड़: काशी एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा ‘फर्जी टीटीई’ गिरफ्तार; गन जैसा लाइटर, नकली सील और फर्जी ID कार्ड बरामद
सफेद शर्ट, काली पैंट और गले में आईकार्ड से देता था झांसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अरुण कुमार यादव सफेद शर्ट, काली पैंट, गले में आईकार्ड और जेब में रेल यूनियन की किताब रखता था ताकि कोई उस पर शक न करे। छोटे स्टेशनों पर चढ़ने-उतरने वाले सीधे-सादे यात्री उसे असली टीटीई मानकर पैसे थमा देते थे।
आरपीएफ और विजिलेंस अब यह पता लगा रही है कि वह यह फर्जीवाड़ा कब से कर रहा था और क्या इस गिरोह में रेलवे का कोई अन्य कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति भी शामिल है।