Site icon Yashbharat.com

IIFA AWARDS 2020: ‘कबीर सिंह’ और ‘आर्टिकल 15’ पर भारी ‘गली बॉय’, मिले 14 नॉमिनेशन्स

IIFA AWARDS

नई दिल्ली IIFA AWARDS 2020 भारतीय सिनेमा के लिए 2019 कई विशिष्ट फिल्मों के साथ एक शानदार वर्ष रहा है, जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया, बल्कि कई फिल्मों को समीक्षकों द्वारा भी पसंद किया गया।

IIFA AWARDS 2020इसके चलते इस बार होने वाले आइफा अवार्ड्स में गली बॉय को 14, कबीर सिंह को 8 नॉमिनेशन और आर्टिकल 15 को 7 श्रेणियों में नॉमिनेशन मिला है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म की रेस में क्रमशः आर्टिकल 15, गली बॉय, कबीर सिंह, केसरी, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म शामिल हैं।

IIFA AWARDS 2020 वहीं सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के नॉमिनेशन में ‘बदला’ के लिए तापसी पन्नू, ‘गुड न्यूज़’ के लिए करीना कपूर खान, ‘गली बॉय’ के लिए आलिया भट्ट, ‘मिशन मंगल’ के लिए विद्या बालन और ‘द स्काई इज़ पिंक’ के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनास नॉमिनेटेड हैं। इसके विपरीत सर्वश्रेष्ठ एक्टर की रेस में ‘आर्टिकल 15’ के लिए आयुष्मान खुराना, ‘गली बॉय’ के लिए रणवीर सिंह, ‘कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर’, ‘सुपर 30’ के लिए ऋतिक रोशन और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए विकी कौशल रेस में हैं।

Exit mobile version