बिग बॉस 20 के प्रोमो से हलचल: वायरल गर्ल रिया अहीर पर लगे पब्लिसिटी स्टंट के आरोप, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

'पुलिस वैन रोकने वाली' वायरल गर्ल रिया अहीर की बिग बॉस 20 में एंट्री? पब्लिसिटी स्टंट के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

बिग बॉस 20 के प्रोमो से हलचल: वायरल गर्ल रिया अहीर पर लगे पब्लिसिटी स्टंट के आरोप, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

सीजेपी और NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के आगे खड़े होकर उसे रोकने वाले वायरल वीडियो से रातों-रात सुर्खियों में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस रिया अहीर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक या सामाजिक आंदोलन नहीं, बल्कि देश का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ है।

सलमान खान के रियलिटी शो के नए प्रोमो में रिया की संभावित एंट्री का इशारा मिलते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। प्रोमो में ‘फैंस का फैसला’ सेगमेंट के तहत दर्शकों को अधिकार दिया गया है कि वे रिया अहीर और लव गिल में से किसी एक को वोट देकर सीधे ‘बिग बॉस’ के मुख्य घर में प्रवेश कराएं।

पब्लिसिटी स्टंट के आरोपों से घिरीं रिया

प्रोमो आते ही जहां रिया को फैंस का समर्थन मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ तीखी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। आलोचकों का आरोप है कि जंतर-मंतर पर पुलिस वैन रोकने का उनका कदम जनसेवा नहीं, बल्कि महज बिग बॉस जैसे बड़े मंच पर फुटेज और एंट्री पाने का पब्लिसिटी स्टंट था।

आलोचकों को रिया का मुंहतोड़ जवाब

लगातार हो रही ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए रिया ने इंस्टाग्राम पर एक फैन के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर कर ट्रोल्स को जवाब दिया:

दर्शकों के हाथ में रिया का भविष्य

सोशल मीडिया पर जारी इस घमासान के बीच अब देखना यह होगा कि ‘फैंस का फैसला’ की वोटिंग में दर्शक रिया अहीर को बिग बॉस के मुख्य घर में पहुंचाते हैं या लव गिल बाजी मारती हैं।

डीजीपी के सख्त निर्देशों के बाद भी नहीं थम रहा रील्स का क्रेज, क्या MP में भी लागू होगी सोशल मीडिया पॉलिसी?

Exit mobile version