Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latest

ज्यादा बोली तो फ्रीज में भर दूंगा टुकड़े… बरेली में राज गुप्ता बनकर कय्यूम ने रचाई शादी; अब दे रहा श्रद्धा वाकर जैसा हश्र करने की धमकी

ज्यादा बोली तो फ्रीज में भर दूंगा टुकड़े… बरेली में राज गुप्ता बनकर कय्यूम ने रचाई शादी; अब दे रहा श्रद्धा वाकर जैसा हश्र करने की धमकी

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में पहचान छिपाकर, माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाने और बाद में उस पर जबरन निकाह व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला शुक्रवार को गोद में अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंची, जहां उसने रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई।

TCS Nasik News: नासिक TCS दफ्तर में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, AIMIM पार्षद समेत 4 के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने मुस्लिम धर्म अपनाने से इनकार कर दिया, तो आरोपी पति ने उसे धमकी देते हुए कहा कि “अगर ज्यादा जुबान चलाई, तो श्रद्धा वाकर की तरह तेरे टुकड़े-टुकड़े करके फ्रीज में भर दूंगा।

ज्यादा बोली तो फ्रीज में भर दूंगा टुकड़े… बरेली में राज गुप्ता बनकर कय्यूम ने रचाई शादी; अब दे रहा श्रद्धा वाकर जैसा हश्र करने की धमकी

 कलावा, तिलक और मंदिर… ऐसे ‘राज गुप्ता’ बना कय्यूम

पीड़िता ने एसएसपी के सामने खुलासा किया कि यह पूरा जाल साल 2023 से बुना जा रहा था:

  • गुरुग्राम में मुलाकात: साल 2023 में पीड़िता गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करती थी। वहीं उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राज गुप्ता बताया और खुद को इंजीनियर घोषित किया।

  • हिंदू होने का ढोंग: युवक हमेशा माथे पर तिलक लगाता था, हाथ में कलावा पहनता था और युवती के साथ मंदिर भी जाता था। इन सब धार्मिक गतिविधियों के कारण युवती को पूरा भरोसा हो गया कि वह हिंदू ही है और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

गर्भवती होने पर मंदिर में की शादी, फिर भाई ने बताया— ‘सब मजाक था’

युवती जब नौकरी छोड़कर बरेली लौट आई, तब भी आरोपी उसके संपर्क में रहा। मार्च 2024 में वह बरेली आया और शादी का झांसा देकर रामपुर हाईवे के एक होटल में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।

  • प्रेग्नेंसी के बाद निकाह/शादी: जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने पहले उस पर अबॉर्शन (गर्भपात) का दबाव बनाया। युवती के कड़े विरोध के बाद उसने एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाले गए।

  • जेठ ने भी किया दुष्कर्म: शादी के कुछ दिन बाद आरोपी का भाई दोनों को गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित एक फ्लैट में ले गया। वहां आरोपी के भाई ने पीड़िता को चौंकाने वाला सच बताते हुए कहा कि यह शादी महज एक ‘मजाक’ थी। पीड़िता का आरोप है कि वहां आरोपी के भाई ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

 बेटी के जन्म के बाद खुला असली नाम, शुरू हुआ धर्म परिवर्तन का टॉर्चर

फरवरी 2025 में जब पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया, तब जाकर उसके सामने सच्चाई का घड़ा फूटा। उसे पता चला कि जिसे वह ‘राज गुप्ता’ समझ रही थी, उसका असली नाम कय्यूम है।

  • जबरन मुस्लिम बनाने की कोशिश: सच्चाई सामने आते ही कय्यूम और उसके परिवार ने युवती पर तत्काल अपना धर्म छोड़कर मुस्लिम मजहब अपनाने का भारी दबाव बनाना शुरू कर दिया।

  • कमरे में घुसकर मारपीट: जब पीड़िता ने अपनी संस्कृति और धर्म छोड़ने से साफ मना कर दिया, तो उसे एक अलग कमरे में रहने के लिए मजबूर कर दिया गया। आरोपी कय्यूम लगातार उसके कमरे में आकर मारपीट करता था और चुप न रहने पर जान से मारने की धमकियां देता था।

 स्थानीय पुलिस ने नहीं सुनी, तो SSP ने दिए जांच के आदेश

पीड़िता का आरोप है कि उसने इस प्रताड़ना की शिकायत स्थानीय थाने (सीबीगंज) में कई बार की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और टालमटोल करती रही। हार मानकर उसे न्याय के लिए एसएसपी दफ्तर की चौखट पर आना पड़ा।

ज्यादा बोली तो फ्रीज में भर दूंगा टुकड़े… बरेली में राज गुप्ता बनकर कय्यूम ने रचाई शादी; अब दे रहा श्रद्धा वाकर जैसा हश्र करने की धमकी

एसएसपी का कड़ा रुख

मामले की संवेदनशीलता और ‘टुकड़े-टुकड़े’ करने की खौफनाक धमकी को देखते हुए बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने तत्काल प्रभाव से शिकायत का संज्ञान लिया है। एसएसपी ने सीबीगंज पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए मामले की गहनता से जांच करने और आरोपी कय्यूम व उसके मददगार परिवार के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं (बीएनएस और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम) के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि