Health

आप भी डेंड्रफ की वजह से बहुत परेशान है तो वह घर पर ही बना स्कैल्प स्क्रब जिससे डेंड्रफ कम करने में मदद मिलेगी

आप भी डेंड्रफ की वजह से बहुत परेशान है तो वह घर पर ही बना स्कैल्प स्क्रब जिससे डेंड्रफ कम करने में मदद मिलेगी डैंड्रफ एक ऐसी हेयर प्रोब्लम है, जिसका सामना हम सभी ने कभी ना कभी अवश्य किया है। अमूमन डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं या फिर अलग-अलग तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी डैंड्रफ को दूर करने के लिए स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल किया है। स्कैल्प स्क्रब डैंड्रफ को कम करने में बहुत प्रभावी हो सकते हैं।

ये स्कैल्प से डेड स्किन सेल्स और फ्लेक्स के हटाने में मदद करते हैं, जिससे डैंड्रफ की शिकायत काफी कम हो जाती है। कई स्कैल्प स्क्रब में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को बढ़ावा देने वाले फंगस से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह स्कैल्प पर जमी गंदगी, अतिरिक्त तेल और प्रोडक्ट बिल्डअप को दूर करता है, जिससे डैंड्रफ होने की संभावना काफी कम हो जाती है। अगर आप डैंड्रफ के कारण परेशान हैं तो ऐसे में आप स्कैल्प स्क्रब को खुद घर पर ही बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको डैंड्रफ के लिए स्कैल्प स्क्रब बनाने के बारे में बता रहे हैं-

आप भी डेंड्रफ की वजह से बहुत परेशान है तो वह घर पर ही बना स्कैल्प स्क्रब जिससे डेंड्रफ कम करने में मदद मिलेगी

ओटमील और दही से बनाएं स्कैल्प स्क्रब

डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए ओटमील और दही की मदद से स्कैल्प स्क्रब बनाया जा सकता है। ओटमील एक जेंटल एक्सफ़ोलिएंट है जो डेड स्किन सेल्स को हटाता है। वहीं दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्कैल्प को एक्सफ़ोलिएट करने के साथ-साथ उसे हेल्दी भी बनाता है।

आवश्यक सामग्री-

2 बड़े चम्मच पिसा हुआ ओटमील
2 बड़े चम्मच सादा दही

स्कैल्प स्क्रब बनाने का तरीका-

सबसे पहले पिसा हुआ ओटमील और दही लेकर उसे मिक्स करें।
आप इसे तब तक मिलाएं, जब तक कि आपको एक चिकना पेस्ट न मिल जाए।
तैयार मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाकर हल्के से मालिश करें।
इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
हमेशा की तरह गर्म पानी और शैम्पू से अच्छी तरह धोएं।

Back to top button