नई दिल्ली। देश में लगातार सामने आते कोरोना वायरस के मामलों के बीच ICMR यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बड़ा खुलासा किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ICMR ने आशंका जताई है कि देश के विभिन्न कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट इलाकों में एक तिहाई आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई हो और बाद में बिना किसी इलाज के ठीक भी हो गई हो।
ICMR की यह रिपोर्ट जल्द ही केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। रिपोर्ट में मुंबई, पुणे, दिल्ली, अहमदाबाद और इंदौर जैसे शहरों का जिक्र है और कहा गया है कि यहां संक्रमण की दर बहुत ज्यादा है। यहां अन्य हॉटस्पॉट की तुलना में 100 गुना ज्यादा तक संक्रमण की बात कही गई है।
10 हॉटस्पॉट शहरों से सैंपल जुटाने और जांच करने के बाद ICMR ने यह रिपोर्ट तैयार की है। हालांकि यह रिपोर्ट अभी जारी नहीं की गई है।
देश दुनिया में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के बीच एक सवाल कई बार उठा कि क्या यह संक्रमण उन लोगों से ज्यादा फैल रहा है जिनमें इसके कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं।
अब विश्व संगठन (WHO) ने इसका जवाब दिया है। दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य संगठन WHO का कहना है कि बिना लक्षण वाले मरीजों से संक्रमण फैलने का खतरा कम है।
डब्ल्यूएचओ की अधिकारी मारिया मैने के अनुसार कि कई देशों में बिना लक्षण वाले या बिना क्लीनिकल लक्षण वाले मरीजों से संक्रमण के प्रसार के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन जब इनकी गहराई से जांच की गई तो पता चला कि यह हल्की बीमारियां या सामान्य लक्षण हैं।

