ICICI Bank Share News: शानदार नतीजे, जानिए मुनाफा, NPA और डिविडेंड डिटेल
ICICI Bank Share News: शानदार नतीजे, जानिए मुनाफा, NPA और डिविडेंड डिटेल।आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें बैंक ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया है। मार्च तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा बढ़कर ₹13,702 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹12,629 करोड़ के मुकाबले 8.5% ज्यादा है।
नासिक TCS केस: धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में 7 गिरफ्तार, निदा खान पर गिरफ्तारी की तलवार
ICICI Bank Share News: शानदार नतीजे, जानिए मुनाफा, NPA और डिविडेंड डिटेल
बैंक की कुल आमदनी भी बढ़कर ₹50,584 करोड़ हो गई, जो सालाना आधार पर 1.8% की वृद्धि दर्शाती है। वहीं, बैंक की मुख्य कमाई यानी शुद्ध ब्याज आय (NII) 8.4% बढ़कर ₹22,979 करोड़ रही, जो इसके कोर बिजनेस की मजबूती को दिखाती है। सबसे राहत की बात यह रही कि बैंक का डूबता कर्ज (NPA) घटकर 0.33% रह गया है, जो एक साल पहले 0.39% था। इसका मतलब है कि बैंक की लोन रिकवरी बेहतर हुई है और फाइनेंशियल हेल्थ मजबूत बनी हुई है।
लोन ग्रोथ की बात करें तो बैंक के कुल एडवांस 15.8% बढ़कर ₹15.53 लाख करोड़ हो गए हैं। इसमें रिटेल लोन का हिस्सा 50.4% है, जिससे साफ है कि बैंक आम ग्राहकों को ज्यादा लोन दे रहा है।निवेशकों के लिए भी अच्छी खबर है। बैंक ने ₹2 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹12 डिविडेंड देने का ऐलान किया है, हालांकि इसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी जरूरी होगी।शेयर बाजार में भी बैंक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। शुक्रवार को शेयर 0.54% की बढ़त के साथ ₹1352.80 पर बंद हुआ।

