Latestमध्यप्रदेश

इंदौर-भोपाल मार्ग पर भीषण आग: नेवरी फाटा में खाटू श्याम मंदिर के पास कई झोपड़ियां जलकर खाक

इंदौर-भोपाल मार्ग पर भीषण आग: नेवरी फाटा में खाटू श्याम मंदिर के पास कई झोपड़ियां जलकर खाक। इंदौर-भोपाल मार्ग स्थित नेवरी फाटा क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब खाटू श्याम मंदिर के पास बनी झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते एक के बाद एक झोपड़ियां इसकी चपेट में आती चली गईं।

इंदौर-भोपाल मार्ग पर भीषण आग: नेवरी फाटा में खाटू श्याम मंदिर के पास कई झोपड़ियां जलकर खाक

घास-फूस और लकड़ियों से बनी झोपड़ियां होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने सामान को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पास के खेत में नरवाई जलाने के कारण आग झोपड़ियों तक फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही सोनकच्छ और भौरासा नगर परिषद क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का सामान, खाने-पीने की सामग्री, कपड़े और बर्तन पूरी तरह जल चुके थे।

फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इंदौर-भोपाल मार्ग पर भीषण आग: नेवरी फाटा में खाटू श्याम मंदिर के पास कई झोपड़ियां जलकर खाक

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि