Site icon Yashbharat.com

Vande Bharat में नया नियम बना सिरदर्द: एक यात्री ने मना किया खाना, तो पूरी सीट को नहीं मिलेगा मील

Screenshot 20260414 133058 Chrome

Vande Bharat में नया नियम बना सिरदर्द: एक यात्री ने मना किया खाना, तो पूरी सीट को नहीं मिलेगा मील। प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में कैटरिंग को लेकर नया नियम लागू किया है।

170 करोड़ के सोने का दावा निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट सख्त-बहू का घरेलू हिंसा केस खारिज; अनुच्छेद 142 से दिया तलाक

Vande Bharat में नया नियम बना सिरदर्द: एक यात्री ने मना किया खाना, तो पूरी सीट को नहीं मिलेगा मील

क्या है नया नियम?

अब एक ही PNR या टिकट पर यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को सामूहिक रूप से भोजन लेना अनिवार्य होगा।बअगर एक भी यात्री खाना लेने से मना करता है, तो पूरे ग्रुप को भोजन की सुविधा नहीं मिलेगी।

यात्रियों की बढ़ी परेशानी

इस फैसले से सबसे ज्यादा असर परिवार के साथ यात्रा करने वालों पर, ग्रुप या दोस्तों के साथ सफर करने वालों पर, कई बार कुछ लोग डाइट, हेल्थ या निजी पसंद के कारण खाना नहीं लेते, लेकिन अब उनके फैसले का असर पूरे समूह पर पड़ेगा।

क्यों हो रही आलोचना?

यात्रियों का कहना है कि यह नियम व्यक्तिगत पसंद की आजादी के खिलाफ है। साथ ही इससे सफर के दौरान असुविधा और विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

रेलवे की मंशा क्या?

रेलवे का मानना है कि इससे फूड मैनेजमेंट आसान होगा, वेस्टेज कम होगा,  कैटरिंग सिस्टम को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा हालांकि, इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर यात्रियों की नाराजगी बढ़ती दिख रही है और कई लोग इस नियम में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version