Site icon Yashbharat.com

लड़की की आवाज में बात कर बनता था ‘मित्र’, इमोशनल ब्लैकमेल कर लड़कों से ऐंठता था रुपये

06 06 2024 boy accused dream girl 2154 202467 104757

लड़की की आवाज में बात कर बनता था ‘मित्र’, इमोशनल ब्लैकमेल कर लड़कों से ऐंठता था रुपये। कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक शातिर युवक को अड़ीबाजी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। वह फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की तर्ज पर फोन पर लड़की की आवाज में बात कर युवकों से दोस्ती करता था। उसके बाद जाल में फंसे युवक से फोन पर बात करने वाली लड़की का गुरुभाई बनकर संपर्क कर अड़ीबाजी कर रुपये वसूल करता था। इसके लिए उसने इंटरनेट मीडिया के फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर लड़कियों के नाम से कई फर्जी आइडी भी बना रखी थी। दोस्ती करने के बाद वह युवकों से इंटरनेट मीडिया एप के माध्यम से लड़की की आवाज में बात करता था। शुरुआती पूछताछ में आरोपित ने 10 से अधिक लोगों के साथ ठगी करने की बात कबूल की है।

आनलाइन की दोस्ती, शादी के लिए बनाया दबाव

 

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक चार जून को लालघाटी के पास रहने वाले अमन नाम के युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि इंस्टाग्राम की आइडी के माध्यम से उसकी दोस्ती शिवानी रघुवंशी नाम की लड़की से हुई थी। उसने शिवानी को कभी देखा नहीं था, लेकिन उससे लगभग रोज लंबी बात होती थी। कुछ दिन बाद शिवानी ने उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। साथ ही रुपयों की मांग करते हुए धमकी देना शुरू कर दी कि शादी के लिए मना किया तो वह खुदकुशी कर लेगी। बुरी तरह डर जाने के कारण वह शिवानी को फोन पे के माध्यम से रुपये देने लगा।

शिवानी का गुरु भाई बनकर मिला

अमन ने पुलिस का बताया कि कुछ दिन पहले आशु मेहरा नाम का युवक उसे मिला। उसने बताया कि वह शिवानी रघुवंशी का गुरु भाई है। शिवानी ने फांसी लगा ली थी। उसकी जान तो बच गई है, लेकिन वह अस्पताल में भर्ती है। उसके इलाज के रुपयों की जरूरत है। यह सुनकर उसने आशु को सात हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन अड़ीबाजी से परेशान होकर वह थाने में शिकायत करने आ गया।

 

 

 

 

Exit mobile version