Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, जारी रहेगा ASI का सर्वे

gyanwapi

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, जारी रहेगा ASI का सर्वे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई का सर्वे को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सर्वे को हरी झंडी दे दी है।

दरअसल, 21 जुलाई को वाराणसी जिला जज ने ज्ञानवापी के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सर्वे का आदेश दिया था। इस पर मुस्लिम पक्ष ने पहले सुप्रीम कोर्ट फिर हाईकोर्ट में सर्वे के फैसले को चुनौती दी।

इसे भी पढ़ें-  UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगने का फैसला फिलहाल टला-2027 के विधानसभा चुनावों के बाद लागू हो सकता है नया MDR नियम